आज रेवेन्यू मंत्री मा. श्री. चंद्रशेखर बावनकुले जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मैंने अपनी विधानसभा मानखुर्द-शिवाजी नगर के महत्वपूर्ण मुद्दे रखे।
मेरे क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर चल रही कुर्ला स्क्रैप, साबुन और तेल की फैक्ट्रियों को सरकार ने हटाया है। ये फैक्ट्रियां अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला कारोबार कर रही थीं।
बैठक में मैंने मांग की कि इस खाली हुई जमीन पर मानखुर्द, शिवाजी नगर और गोवंडी के लोगों के लिए डिग्री कॉलेज, टेक्निकल कॉलेज, अल्पसंख्यक क्षेत्र को देखते हुए जो बेटियों बुर्का पहनकर दूर क्षेत्र में नहीं जा सकती उनके लिए महिला कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बच्चों के लिए एक अच्छी और आधुनिक लाइब्रेरी तथा अन्य विकास कार्य किए जाएं।
साथ ही, मैंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का अपना कोई परमानेंट ऑफिस नहीं है। अभी अलग-अलग जगहों पर छोटे-छोटे कार्यालयों से काम चलाया जा रहा है, जबकि पूरे महाराष्ट्र से हज यात्री सेंट्रल हज हाउस आते हैं। मानखुर्द-शिवाजी नगर रेल, सड़क, फ्रीवे और हाईवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का कार्यालय बनाया जाए।
इसके अलावा, काफी समय से लंबित उर्दू घर भी मानखुर्द-शिवाजी नगर में बनाया जाए, ताकि उर्दू भाषा और साहित्य को बढ़ावा मिल सके।
सरकार इस खाली हुई जमीन पर जेल और फिल्म इंडस्ट्री लाने का प्रस्ताव बना रही है। मैंने बैठक में मजबूती से मांग रखी कि मानखुर्द-शिवाजी नगर में शिक्षा, खेल और अल्पसंख्यक समाज के सशक्तिकरण के लिए भी पर्याप्त जगह दी जाए और इन विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
#MankhurdShivajiNagar #HajHouse #College #Education #UrduGhar #SportsComplex #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi #Development