🚨 100 करोड़ का ‘काला साम्राज्य’! दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर सुभाष यादव गिरफ्तार,
📍बीते महीने द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल में हुई CBI छापेमारी के दौरान फरार होने में कामयाब रहे Inspector
#सुभाषचंद को आखिरकार CBI ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, उगाही और कथित वसूली नेटवर्क के जरिए
#सुभाषचंद ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। चर्चा है कि उसके पास करीब ₹100 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक इंस्पेक्टर इतने बड़े स्तर पर कथित उगाही का खेल चलाता रहा और जिले के आला अफसरों को भनक तक नहीं लगी?
अगर मातहत के कारनामों की जानकारी ही न हो, तो फिर जिले की मॉनिटरिंग और लोकल इंटेलिजेंस पर भी सवाल उठना लाजिमी है।
बताया जा रहा है कि कई अफसर उसके इतने “करीबी” हो चुके थे कि उसके जरिए होने वाले कथित लाभों के चलते उस पर कभी सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार,
#सुभाषचंद का नेटवर्क इतना मजबूत था कि उसके कारोबार में कोई बड़ा अफसर बाधा नहीं बना। यहां तक कि चर्चा ये भी है कि एक IPS अधिकारी को कथित तौर पर
#ToyotaFortuner" तक “गुरुदक्षिणा” में दी गई थी।
अब माना जा रहा है कि यदि
#CBI ने गहराई से पूछताछ की, तो कई बड़े अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। हालांकि सवाल ये भी है कि क्या जांच वास्तव में पूरी निष्पक्षता से आगे बढ़ेगी या मामला सीमित दायरे में ही सिमट जाएगा?
@rashtrapatibhvn @PMOIndia @HMOIndia @nityanandraibjp @AmitShah @LtGovDelhi @DelhiPolice @CPDelhi @BJP4India