श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. शनाका ने सिएटल ओर्कास की ओर से खेलते हुए आखिरी ओवर में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर डबल हैट्रिक ली. साथ ही अपनी टीम को मैच भी जिताया. देखें वीडियो...मेजर लीग क्रिकेट 2026 में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. रविवार को टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ओर्कास के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर में खूब रोमांच देखने को मिला. इस मुकाबले में श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने डबल हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. सिएटल ओर्कास की ओर से खेलते हुए दासुन शनाका ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट चटकाए.#DasunShanaka #SeattleOrcas #MajorLeagueCricket #MLC2026 #TexasSuperKings #Cricket #DoubleHatTrick #HistoryCreated #SriLankaCricket #T20Cricket #CricketNews #ViralCricket #SportsNews #Inkhabar
1
89






























