मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू के साथ बैठक कर ‘बाल संरक्षण माह’ के अंतर्गत चल रहे व्यापक POCSO जागरूकता अभियान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
जुलाई के अंत तक दिल्ली के सभी 5,633 विद्यालयों में POCSO के अनुरूप बाल संरक्षण समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों, आंगनवाड़ी-सह-पालना घरों, बाल देखभाल संस्थानों और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से प्रशिक्षण, जनजागरूकता, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा POCSO जागरूकता अभियान को और सशक्त किया जाएगा।
शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल नियमित निरीक्षण के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
दिल्ली सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके लिए सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
@SandhuTaranjitS
1
1
2
1,940




























